GDP Growth Rate Chart of India In 2021 to 2024

GDP Growth Rate Chart of India In 2021 to 2024

2023 – 2024 का जो भारत का GDP चार्ट निकलकर सामने आया है वो सबको चौकाने वाला है | जहां सबसे बड़ी economy में आने वाले देश जापान(Japan) और यूनाइटेड किंगडम(UK) जैसे देश में economy की दर घटती हुई दिखाई दे रही है वहीं हमारे देश भारत की Economy में बढोतरी दिखाई दी है |

हमारे भारत का 2024 में 8.4% का GDP रेट निकलकर सामने आया है जो की दर्शाता है की भारत देश किस तरह से ऊचाई को छू रहा है | 2023-2024 July का जो percentage है वो 8.2% निकल कर सामने आया है |

GDP Growth Rate Chart of India In 2021 to 2024

जेफ़रीज़ इक्विटी रिसर्च आउटलुक ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो भी देश के लिए मजबूत सुधार और उपाय किये हैं वो आने वाले दशकों तक भारत को मजबूत बनाकर रखेंगे।इसमें यह भी कहा गया है कि अगर इसी तरह सरकार इन सुधारो को करती रही तो भारत बहुत जल्द 2027 दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और कहा जा रहा है की भारत 2030 तक 10 ट्रिलियन US Dollar का बाजार पूंजीकरण हासिल कर लेगा |

“बीते पिछले 10 और 20 वर्षों में 10-12 प्रतिशत सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) के लगातार इतिहास के साथ, भारत अब दुनिया में 5 वीं नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है और 2030 तक भारत बाजार पूंजीकरण 10 ट्रिलियन US Dollar तक पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है।” दी गई रिपोर्ट के अनुसार इसकी पूरी सम्भावना है |

GDP Growth Rate Chart of India In 2021 to 2024

इसमें कहा गया है जिस तरह से भारत ने इन बीते 10 वर्षो में अर्थव्यवस्था में जो सुधार की गति पायी है ये निरंतर तेजी से बढ़ती रहनी चाहिए जिससे भारत का प्रमुख अर्थव्यवस्था का दर्जा बरकरार रहे।
बीते पिछले 10 वर्षों में, भारत की जीडीपी अमेरिकी डॉलर में 7 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़कर 3.6 ट्रिलियन US Dollar हो गई है, जिससे भारत दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

“बीते 10 वर्षो के analytics को देखते हुए 4 वर्षों में, भारत की GDP Growth 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है, जिससे भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में गिना जाएगा | भारत जनसांख्यिकी की टेलविंड के साथ सबसे तेजी से बढ़ती हुई एक बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, जिसे एक बेहतर संस्थागत ताकत और एक बेहतर प्रशासन के रूप में जाना जायेगा

Read More…

Leave a Comment

close
Thanks !

Thanks for sharing this, you are awesome !